उत्तर प्रदेशलखनऊ

पावर ग्रिड की चंपा-कुरुक्षेत्र लाइन ट्रिप होने से उप्र समेत उत्तर भारत के राज्यों में भारी बिजली संकट

दोपहर में ग्रामीण व बुंदेलखंड क्षेत्र समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों में आपात बिजली कटौती

लखनऊ। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन की 800 केवी चंपा-कुरुक्षेत्र एचवीडीसी बाई-पोल लाइन के दोपहर में बंद हो जाने से उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में बिजली संकट गहरा गया। मांग को पूरा करने के लिए एनर्जी एक्सचेंज से ली जा रही करीब ढाई हजार मेगावाट बिजली बंद हो गई। इससे प्रदेश में बिजली की उपलब्धता अचानक घट गई। ग्रिड को बचाने के लिए प्रदेश में करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीण व बुंदेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों में लगातार आपात बिजली कटौती की गई।  पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार हाईटेंशन लाइन चालू होने पर जैसे-तैसे स्थिति काबू में की गई।

कारपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर एक बजकर 55 मिनट पर चंपा-कुरुक्षेत्र लाइन में उस वक्त खराबी आ गई जब इसमें 4200 मेगावाट बिजली प्रवाहित हो रही थी। इस लाइन में खराबी के आने के कारण पावर ग्रिड की 765 केवी आगरा-अलीगढ़ व उरई-अलीगढ़ लाइनों में भी खराबी आ गई। इससे प्रदेश को मिलने वाली करीब ढाई सौ मेगावाट बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसी कारण 660 मेगावाट क्षमता की ललितपुर इकाई भी ठप हो गई। इससे प्रदेश में बिजली उपलब्धता बुरी तरह प्रभावित हुई।

बिजली लाइनों में अचानक हुई ट्रिपिंग के कारण उत्तरी रीजन में लगभग 16,500 मेगावाट का बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ। इसे राजस्थान का लगभग 4200 मेगावाट सोलर उत्पादन भी प्रभावित हुआ। एनटीपीसी की सिंगरौली स्थित 500 मेगावाट की दो इकाइयों व टांडा की 110 मेगावाट की चार इकाइयों मैं भी बिजली उत्पादन ठप हो गया। चंपा कुरुक्षेत्र लाइन के चालू होने पर स्थिति काबू में की गई। पर सूत्रों कहना है कि बिजली उत्पादन इकाइयों में उत्पादन प्र प्रभावित होने के कारण प्रदेश में बिजली संकट बना हुआ है। प्रदेश में 30,163 मेगावाट अधिकतम बिजली मांग दर्ज की गई। इस बीच, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि राज्य के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति दिये जाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, जो भी व्यवधान आ रहे हैं, उन्हें तत्काल ठीक किया जा रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button