मनोरंजन

विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ की लंदन में हो रही शादी, ग्रैंड वेडिंग की तैयारियों के बीच सामने आई पहली फोटो

भगौड़े बिजनेसमैन विजय माल्या के घर भी शहनाई बजने वाली है। विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैस्मिन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और ये खुशखबरी खुद सिद्धार्थ ने शेयर की है। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपना वेडिंग वीक शुरू होने की जानकारी देते हुए जैस्मिन के साथ अपनी ग्रैंड वेडिंग का ऐलान किया है। इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ माल्या ने अपनी होने वाली दुल्हनिया जैस्मिन के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों फूलों के फ्रेम में पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सिद्धार्श ने बताया कि वह और जैस्मिन शादी कर रहे हैं।

सिद्धार्थ ने शेयर की शादी की खुशखबरी

सिद्धार्थ माल्या ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘शादी का सप्ताह शुरू हो गया है। #Wedding #ily’ सिद्धार्थ इन दिनों लंदन में रह रहे हैं, उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ जो फोटो शेयर की है वह भी लंदन से ही शेयर की है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह शादी भी लंदन में ही होने वाली है। सिद्धार्थ ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह क्रीम कलर के ब्लेजर में दिखाई दे रहे हैं। वहीं जैस्मिन व्हाइट ड्रेस में अपने होने वाले दूल्हे के साथ पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों पर अब यूजर्स के रिएक्शन आना भी शुरू हो गया है।

सिद्धार्थ को सुजैन खान ने दी बधाई

एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘मुबारक हो, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं सिड। मैंने आपको तब से आपका फैन बन गया हूं जब से आपने अपने स्ट्रगल पर खुलकर बात की।’ एक अन्य ने लिखा- ‘इस बड़े दिन के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।’ एक और यूजर लिखता है- ‘आपके लिए बहुत खुश हूं। बहुत-बहुत बधाईयां।’ ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी सिद्धार्थ माल्या की तस्वीर पर रिएक्शन दिया है। सुजैन ने सिद्धार्थ की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘बहुत-बहुत बधाई।’ इसी के साथ सुजैन ने रेड हार्ट इमोजी भी बनाए हैं।

हैलोवीन पर जैस्मिन को किया था प्रपोज

इससे पहले बीते साल नवंबर में ही सिद्धार्थ ने जैस्मिन को प्रपोज किया था। उन्होंने जैस्मिन को प्रपोज करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं, इन तस्वीरों में हैलोवीन के मौके पर सिद्धार्थ जैस्मिन को प्रपोज करते दिखे थे। एक फोटो में सिद्धार्थ जैस्मिन के सामने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते दिखे थे, वहीं दूसरी तस्वीर में जैस्मिन अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते हुए सिद्धार्थ संग पोज देती दिखी थीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button