उत्तर प्रदेशऔरैयाराज्य

औरैया के XEN निलंबित, DM ने शासन से की थी ये शिकायत

औरैया : जनपद में डीएम नेहा प्रकाश की शिकायत पर शासन ने पावर वर्क डिपार्टमेंट (PWD) के एक्सईएन को निलंबित कर दिया है. अभिषेक यादव पर चुनावी ड्यूटी में लापरवाही करने का आरोप है. जिसके बाद डीएम ने एक्सईन के खिलाफ लापरवाही की शिकायत शासन से की थी. जिसके बाद मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को निलंबित कर दिया है.

काफी चर्चाओं में था डीएम vs एक्सईएन विवाद : एक्सईएन अभिषेक यादव ने लोक निर्माण विभाग प्रशासन से शिकायत की थी कि डीएम अपने सरकारी आवास पर अनाधिकृत तौर पर स्वीमिंग पूल बनवाने का दबाव डाल रही थीं. उनकी बात न मानने पर निलंबन की सिफारिश की गई है. जनपद में दो अधिकारियों के बीच चल रहा विवाद जनपद से लेकर लखनऊ तक चर्चाओं में रहा.

आवासीय भवनों के निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत : डीएम ने औरैया में चुनावी बैठकों में एक्सईएन के न पहुंचने तथा पोलिंग पार्टी के रवानगी के दिन नवीन मंडी में अस्थायी मंच के गिर जाने व राजस्व कर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण में गड़बड़ी के अलावा कई मामलों में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे. दोनों पक्षों में बढ़े विवाद के बाद शासन ने पूरे मामले की जांच करवाने के बाद एक्सईएन को निलंबित किया है.

पिछले वर्ष भी की थी शिकायत, लेकिन नहीं लिया गया संज्ञान : सरकारी भवनों के निर्माण में लापरवाही को लेकर डीएम ने बीते वर्ष भी एक्सईएन के निलंबन की सिफारिश की गई थी, लेकिन शासन ने उसे गंभीरता से नहीं लिया था. इसके कारण एक्सईएन पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी.

एडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मीडिया के जरिये से जानकारी मिली है. इसका आदेश डीएम साहब और एक्सईएन के कार्यालय में आया होगा. वहीं, डीएम औरैया को कई बार फोन करने की कोशिश की गई लेकिन, बात नहीं हो सकी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button