उत्तर प्रदेशगाजीपुरबड़ी खबर

गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर, पति-पत्नी और पुत्र की गला रेतकर हत्या

गाजीपुरः जिले में ट्रिपल मर्डर की घटना से दशहत फैल गई. गाजीपुर नंदगंज थाना इलाके के कुसुम्ही कला गांव में पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गई. वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मौके पर एसपी भी पहुंच गए. एसपी के मुताबिक वारदात की वजह पता लगाई जा रही है. साथ ही हत्यारोपी की तलाश भी की जा रही है. घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक गाजीपुर नंदगंज थाना इलाके के कुसुम्ही कला गांव में राम आशीष बिंद (45), पत्नी देवंती बिंद (40) व पुत्र आशीष बिंद (20) की गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना जैसे ही गांव वालों को लगी दहशत फैल गई. पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए. एसपी के मुताबिक जांच की जा रही है कि आखिर हत्या के पीछे की क्या वजह थी. इसके साथ ही हत्यारोपी की पहचान के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि रात में दो बजे छोटे बेटे ने वारदात के बारे में सूचना दी.

पुलिस के मुताबिक छोटा बेटा गांव में किसी आयोजन में गया था. घर आने के बाद उसी को सबसे पहले वारदात के बारे में मालूम हुआ. इसके बाद फोन से उसने पुलिस को सूचना दी. एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए टीम गठित कर दी है. साथ ही तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. एसपी ओमवीर सिंह का कहान है कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा. पुलिस टीम जांच कर रही है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button