उत्तर प्रदेशराज्यरायबरेली

राहुल गांधी का रायबरेली दौरा; सीमा में प्रवेश करते ही चुरवा मंदिर में किए बजरंगबली के दर्शन, भुएमऊ गेस्ट हाउस में करेंगे बैठक

रायबरेली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद सांसद राहुल गांधी पहली बार रायबरेली के दौरे पर मंगलवरा को पहुंचे. लखनऊ एयरपोर्ट से निकालने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले बछरावां के चुरवा बॉर्डर पर बजरंगबली के मंदिर पहुंचे. चुरवा मंदिर में बजरंगबली का आशीर्वाद लिया. मंदिर में दर्शन करने के बाद में राहुल गांधी का काफिला भुएमऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गया.

भुएमऊ गेस्ट हाउस में राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इससे पहले यह जानकारी मिली थी कि राहुल गांधी अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरेंगे और सड़क मार्ग से भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे. लेकिन कार्यक्रम में बदलाव करते हुए राहुल गांधी फुरसतगंज हवाई अड्डे की जगह लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरे और सड़क मार्ग द्वारा रायबरेली के लिए रवाना हुए.

इस बीच खबर आई है कि सांसद राहुल गांधी के दौरे से पहले रायबरेली में दो पोस्टर लगाए गए हैं. हिंदू को हिंसक कहने से नाराज लोगों ने यह पोस्टर लगाए हैं. पोस्टर में लिखा है, रायबरेली के हिंदू मतदाताओं ने अपने आप को हिंसक कहने के लिए आपको वोट नहीं दिया था.

रायबरेली दौरे में राहुल गांधी कीर्ति चक्र विजेता कैप्टन शहीद अंशुमान सिंह के परिजनों से भी भेंट करेंगे. भुएमऊ गेस्ट हाउस पर पोस्टरों में राहुल गांधी को जननायक लिखा गया है. राहुल गांधी शाम 5:00 बजे से रायबरेली में रहेंगे. इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button