गोरखपुर

फर्जी आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। एसपी सुश्री प्राची सिंह ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल सिद्धार्थ नगर।। फर्जी आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले शातिर जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल ( एसपी सुश्री प्राची सिंह ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत ) ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता सिद्धार्थ नगर सोशल मीडिया के माध्यम से तकनीकी जानकारी एकत्रित करके फर्जी जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड बनाने वाले दो ग्राहक सेवा केन्द्र संचालकों को जनपदीय एसओजी/सर्विलांस व थाना शोहरतगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी जन्म प्रमाण प्रत्र, आधार कार्ड व बनाने वाले उपकरण किये गये बरामद किया गया है। मीडिया/सोशल मीडिया प्लेटफार्म से माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की शोहरतगढ़ क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कुछ ग्राहक सेवा केन्द्रों द्वारा ग्राहक से पैसा लेकर फर्जी जन्म प्रमाण प्रत्र, आधार कार्ड बनाये जा रहे है । सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर उक्त प्रकरण में कार्यवाही करते हुए अविलम्ब एक विशेष पुलिस टीम(एसओजी/सर्विलांस व थाना शोहरतगढ़) का गठन किया गया । सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व दरवेश कुमार क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल निर्देशन में दिनांक 15.07.2024 को थानाक्षेत्र शोहरतगढ़ के कस्बा कोटिया बाजार से गठित टीम द्वारा एबी टेलीकाम दुकान से दो व्यक्ति केश कुमार यादव व नूर आलम फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाते समय पकडे गये है । उनके कब्जे से 10 अदद फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व 47 अदद आधार कार्ड व बनाने के उपकरण लैपटाप, प्रिन्टर,लेमिनेटर, मोबाइल आदि बरामद कर बरामदी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना शोहरतगढ़ पर मु0अ0सं0 161/2024 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2) बी.एन.एस. पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को 1.केश कुमार यादव पुत्र चन्दे ग्राम पैकीकास थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर व 2.नूर आलम पुत्र मोहम्मद नसीर ग्राम दुधवनिया बुजुर्ग थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर को जेल भेज दिया गया है। *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में 01.शेषनाथ यादव प्रभारी एसओजी जनपद सिद्धार्थनगर । 02.उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर । 03.उ.नि. दिनेश कुमार मिश्रा,उ.नि. सत्येन्द्र कुमार, थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर । 04.हे.का. शेषनाथ ,धर्मेन्द्र कुमार थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर । 05.मु0आ0 दिलीप कुमार, राजेश शुक्ला, आशुतोष धर द्विवेदी,आ0 वीरेन्द्र त्रिपाठी,सत्येन्द्र कुमार,छविराज यादव,रोहित चौहान एसओजी टीम जनपद सिद्धार्थनगर । 06.मु0आ0 जनार्दन प्रजापति, विवेक मिश्रा, हिन्दे आजाद सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button