गोरखपुर

डीएम – एसपी ने मातम कर रहे अकीदतमंदों पर छिड़का गुलाब जल : सराहनीय। डीएम – एसपी की चारों तरफ हो रही है प्रशंसा।।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल सिद्धार्थ नगर । डीएम - एसपी ने मातम कर रहे अकीदतमंदों पर छिड़का गुलाब जल : सराहनीय ( डीएम - एसपी की चारों तरफ की जा रही है सराहना ) ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता सिद्धार्थ नगर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थनगर द्वारा मोहर्रम त्यौहार के मौके पर थाना क्षेत्र डुमरियागंज का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारी /कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देंश दिया गया । आज दसवीं मुहर्रम के मौके पर डॉ. राजा गणपति जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर द्वारा मोहर्रम के जुलूस थाना क्षेत्र डुमरियागंज में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पहुँच कर भ्रमणशील रहते हुये डयूटी पर लगे करम्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । थाना डुमरियागंज में मोहरम के जुलूस सकुशल सम्पन्न कराया गया । इस दौरान अखिलेश वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज,रमेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज व थाना डुमरियागंज के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

oplus_2

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button