उत्तर प्रदेशकानपुरराज्य

कानपुर में 1000 करोड़ की जमीन पर कब्जा; प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित पुलिस रिमांड पर, 9 आरोपियों पर 25-25 हजार इनाम

कानपुर : शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 1000 करोड़ की नजूल की भूमि पर कब्जे के मामले में कोतवाली पुलिस की ओर से 10 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. 28 जुलाई को कोतवाली पुलिस ने कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित को बतौर आरोपी गिरफ्तार कर लिया था. अब इस मामले में मंगलवार को डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह की ओर से 9 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है.

डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि ज्यादातर आरोपी फरार हैं. ऐसे में अब उनके खिलाफ इनाम की घोषणा कर दी गई है. साथ ही पुलिस की कई टीमें लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही हैं और हमें उम्मीद है कि बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा. जिन आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ है, उनमें अली अब्बास, विंसेंट विक्रम, संदीप शुक्ला, अर्पण एरियल, नौरिस एरियल, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, हरेंद्र मसीह, व जितेश झा शामिल हैं.

प्रकरण में  कई नामोंं का हो सकता है खुलासा.

कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित 10 दिन की पुलिस रिमांड पर : उन्होंने बताया कि शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 1000 करोड़ की नजूल की भूमि को कब्जा करने के प्रयास में जेल गए आरोपी अवनीश दीक्षित को अब 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जारी कर दिया. 14 से 24 अगस्त तक अवनीश को रिमाण्ड पर लेने की अनुमति दी गई है. पुलिस इन 10 दिनों में कब्जा कांड से जुड़े अहम साक्ष्यों की बरामदगी और पूछताछ करेगी.

चर्चा यह भी है कि रिमांड के दौरान कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व आरोपी अवनीश दीक्षित से कई ऐसे नाम भी उगलवा सकती है जो जमीन कब्जाने के दौरान मौके पर तो नहीं थे, लेकिन परदे के पीछे से कहीं ना कहीं अवनीश दीक्षित समेत अन्य आरोपियों को अपना समर्थन दे रहे थे. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरज मिश्रा की कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड का आदेश जारी कर दिया है. वहीं कोतवाली पुलिस की ओर से सोमवार देर रात ही इस मामले में एक और आरोपी राहुल वर्मा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button