उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका; प्राइम लोकेशन पर भूखंडों का LDA करेगा नीलामी, जानिए प्राइस

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी में मध्यवर्गीय आय वर्ग के लिए 100 से ज्यादा प्लॉट पाने का सुनहरा अवसर है. स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) प्लाटों की नई योजना लॉन्च कर रहा है. जिसके तहत शहर के प्राइम लोकेशन पर व्यावसायिक व आवासीय प्लॉट को लोग ई-ऑक्शन में बोली लगाकर ले सकेंगे. प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर 17 अगस्त से ई-ऑक्शन पोर्टल खोला जाएगा.

60-60 वर्गमीटर के हैं प्लॉटः अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि हरदोई रोड स्थित बसन्तकुंज योजना के सेक्टर-एच में काटे गये 60-60 वर्गमीटर के 103 आवासीय भूखण्ड भी इस ई-ऑक्शन में लगाये गये हैं. एक की बेस प्राइस लगभग 20 लख रुपये होगी. वहीं, 32955 रुपये प्रति वर्गमीटर बेस प्राइस है. अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि
इस बार का ई-ऑक्शन और भी खास होगा. इसमें 60-60 वर्गमीटर क्षेत्रफल के आवासीय भूखण्डों एवं फ्लैटों के अलावा विभिन्न योजनाओं में स्थित ग्रुप हाउसिंग, स्कूल, नर्सिंग होम, मैरिज हाॅल, फैसेल्टीज, होटल, फाइन डाइन व मिश्रित भू-उपयोग आदि के कुल 326 भूखण्ड उपलब्ध होंगे.

21 सितंबर को होगी नीलामीः एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्राधिकरण ने ई-ऑक्शन के माध्यम से बीते वित्तीय वर्ष में लगभग 2500 करोड़ रूपये की सम्पत्ति बेची है. ई-ऑक्शन पोर्टल खोला जा रहा है. इसके अंतर्गत सम्पत्ति खरीदने के इच्छुक लोग 16 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे. जिसके बाद 21 सितंबर को ई-ऑक्शन किया जाएगा.

यहां उपलब्ध हैं प्लॉटः एलडीए सचिव ने बताया कि गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार, जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, शारदा नगर, सीजी सिटी, कानपुर रोड व ट्रांसपोर्ट नगर समेत अन्य योजनाओं में स्थित व्यावसायिक, ग्रुप हाउसिंग, स्कूल, नर्सिंग होम, फैसेल्टीज, होटल, फाइन डाइन, आवासीय व मिश्रित भू-उपयोग के भूखण्ड भी इस ई-ऑक्शन के माध्यम से लिये जा सकेंगे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button