उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अतीक अहमद के बेटे का एनकाउंटर करने वाले पुलिस अधिकारी को मिला ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक’, देखें- लिस्ट

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक देने का फैसला किया है। सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, एसटीएफ के डिप्टी एसपी विमल कुमार सिंह समेत तीन पुलिस अफसरों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक दिया गया है। विमल कुमार सिंह की टीम ने ही असद और मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर किया था।

इन तीन पुलिस अधिकारियों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक 

यूपी सरकार की तरफ से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की संस्तुति पर आईपीएस अनुराग आर्य, डिप्टी एसपी एसटीएफ विमल कुमार सिंह और मुख्य आरक्षी अरुण कुमार को “मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक” प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

बरेली के एसएसपी को इसलिए मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक 

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य को महिलाओं की हत्या से सम्बन्धित सीरियल किलिंग की घटना का खुलासा करने के लिए “मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक” दिया गया है। सीरियल किलर ने पुलिस और लोगों की नाक में दम कर दिया था।

मुख्य आरक्षी अरुण कुमार को इसलिए मिला पुलिस पदक 

बिजनौर के मुख्य आरक्षी अरुण कुमार ने दिनांक 12.04.2023 को पुलिस हिरासत से फरार और 2.5 लाख के पुरस्कार घोषित अपराधी आदित्य राणा को बिजनौर के थाना-श्योहारा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया था। इसलिए उन्हें “मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक” दिया गया है।

असद का एनकाउंटर करने के लिए डीएसपी को मिला पदक

वहीं, स्पेशल टास्क फोर्स के डीएसपी विमल कुमार सिंह को अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मो. गुलाम का एनकाउंटर करने के लिए “मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक” दिया गया है। असद और गुलाम पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

डीएसपी को प्रेसिडेंट गैलेंट्री मेडल भी मिला

इससे पहले अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर करने वाले विमल कुमार सिंह की टीम को प्रेसिडेंट गैलेंट्री मेडल देने का फैसला किया गया था। इस टीम शामिल सभी छह पुलिस कर्मियों को प्रेसिडेंट गैलेंट्री मेडल मिला है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button