देशबड़ी खबर

Jammu Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें वोटिंग और रिजल्ट की डेट

भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन फेज में होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे। वहीं, विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 अक्टूबर को आएंगे।

कितनी सीटें और कितने वोटर्स?

जम्मू कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर में कुल वोटर्स की संख्या 87.09 लाख है। इनमें से 42.62 लाख महिला वोटर्स और 44.46 लाख पुरुष वोटर्स हैं। वहीं, 3.71 लाख पहली बार वोट करेंगे। राज्य में कुल युवा वोटरों की संख्या 20.7 लाख है।

तीन फेज में चुनाव

जम्मू कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए 8 सितंबर , 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। विधानसभा चुनाव तीन फेज में होंगे जिनमें पहले फेज में 24 सीटों, दूसरे फेज में 26 सीटों और तीसरे फेज में 40 सीटों पर वोटिंग होगी। कुल 11838 पोलिंग बूथ होंगे जम्मू कश्मीर में। 735 वोटर एवरेज हर पोलिंग बूथ पर होंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए गैजेट नोटिफिकेशन की तारीख-:

  • फेज 1- 20.08.2024
  • फेज 2- 29.08.2024
  • फेज 3- 05.09.2024

चुनाव के लिए नॉमिनेशन की आखिरी तारीख-:

  • फेज 1- 27.08.2024
  • फेज 2- 05.09.2024
  • फेज 3- 12.09.2024

नॉमिनेशन वापस लेने की तारीख-:

  • फेज 1- 30.08.2024
  • फेज 2- 30.08.2024
  • फेज 3- 30.08.2024

आवाम अपनी तकदीर बदलना चाहती है- CEC

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि  हमारे अधिकारी जम्मू कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने गए थे। आम जनता और राजनीतिक लोगों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह था। जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव में भारी उत्साह था और 58.58% मतदान हुआ जो कि एक रिकॉर्ड रहा है और जो तस्वीर आ रही थी उससे लग रहा था आवाम अपनी तकदीर बदलना चाहती है। कश्मीर की तीन लोकसभा सीट में 2019 में 19.19% मतदान हुआ जोकि 2024 में 51.09% रहा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button