टेकबड़ी खबर

iPhone 16 का इंतजार हुआ खत्म, भारत में नए आईफोन्स के सभी वेरिएंट की ये होगी कीमत

Apple ने आईफोन लवर्स का इंतजार खत्म कर दिया है। कंपनी ने आईफोन की नई सीरीज iPhone 16 को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने चार नए आईफोन्स लॉन्च किए हैं जिसमें iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max  शामिल हैं। ग्लोबल लॉन्च के साथ ही भारत में किस प्राइस में iPhone 16 लॉन्च होगी इसका भी खुलासा हो गया है। इसलिए अगर आप iPhone 16 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है।

सबसे पहले आपको बता दें कि iphone 16 सीरीज की कीमत भारत में अमेरिका से ज्यादा रहने वाली है। इसका एक बड़ा कारण टैक्स और आयात शुल्क हैं। आइए आपको सीरीज में आने वाले सभी वेरिएंट्स की भारत में होने वाली कीमत के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

iPhone 16 की भारत में कीमत  

  1. iPhone 16 के 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 79,900 रुपये होगी।
  2. iPhone 16 के 256GB वेरिएंट की भारत में कीमत 89,900 रुपये होगी।
  3. iPhone 16 के 512GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,09,900 रुपये होगी।

iPhone 16 Plus की भारत में कीमत

  1. iPhone 16 Plus के 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 89,900 रुपये होगी।
  2. iPhone 16 Plus के 256GB वेरिएंट की भारत में कीमत 99,900 रुपये होगी।
  3. iPhone 16 Plus के 512GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,19,900 रुपये होगी।

iPhone 16 Pro की भारत में कीमत

  1. iPhone 16 Plus के 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 89,900 रुपये होगी।
  2. iPhone 16 Plus के 256GB वेरिएंट की भारत में कीमत 99,900 रुपये होगी।
  3. iPhone 16 Plus के 512GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,19,900 रुपये होगी।

iPhone 16 Pro Max की भारत में कीमत

  1. iPhone 16 Pro Max के 256GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,44,900 रुपये होगी।
  2. iPhone 16 Pro Max के 512GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,64,900 रुपये होगी।
  3. iPhone 16 Pro Max के 1TB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,84,900 रुपये होगी।

iPhone 16 सीरीज के लिए प्री ऑर्डर और सेल डेट

आपको बता दें कि iPhone 16 सीरीज के लिए प्री ऑर्डर 13 सितंबर से शुरू होंगे। आप 13 सितंबर शाम 5.30 मिनट से नए आईफोन्स की प्री-बुकिंग कर पाएंगे। प्री बुकिंग के लिए आप Apple इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप एप्पल स्टोर, यूनिकॉर्न स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ई-कॉर्मस वेबसाइट्स पर भी विजिट कर सकते हैं। कंपनी 20 सितंबर 2024से iPhone 16 सीरीज की सेल स्टार्ट करेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button