देशबड़ी खबर

बेहद शर्मनाक घटना! इंदौर में दो सैन्य अधिकारियों पर हमला, फिर गर्लफ्रेंड के साथ किया रेप, पिकनिक मनाने गए थे

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। मंगलवार की देर रात पिकनिक मना रहे दो युवा सैन्य अधिकारियों और उनकी दो महिला मित्रों पर कथित तौर पर बदमाशों द्वारा हमला किया गया है। इनमें से एक महिला के साथ रेप की खबर भी सामने आई है। सैन्य अधिकारियों के साथ इस वारदात से हर कोई हैरान है। पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

इंदौर जिले में पिकनिक मना रहे दो युवा सैन्य अधिकारियों और उनकी दो महिला मित्रों पर हमले और इनमें से एक महिला मित्र के साथ बलात्कार की घटना हुई है। पुलिस ने बताया है कि दोनों सैन्य अधिकारी महू छावनी शहर के इन्फैंट्री स्कूल में ‘यंग ऑफिसर्स’ (वाईओ) पाठ्यक्रम के तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं। वे अपनी दो महिला मित्रों के साथ मंगलवार को पिकनिक मनाने गए थे।

कैसे हुई वारदात?

पुलिस ने बताया है कि मंगलवार को देर रात करीब दो बजे कुछ ज्ञात लोग महू-मंडलेश्वर मार्ग पर स्थित पिकनिक वाली जगह पर पहुंचे। उन्होंने कार में बैठे एक अधिकारी तथा महिलाओं को पीटना शुरू कर दिया। दूसरा अधिकारी कार से थोड़ी दूर था उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को किसी तरह घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाश मौके से भाग गए।

महिला से रेप का खुलासा

पुलिस चारों पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए महू सिविल अस्पताल लेकर गई। अधिकारियों के शरीर पर चोटों के निशान थे। मेडिकल जांच के बाद पता लगा कि बदमाशों ने एक महिला से बलात्कार किया था। पुलिस ने कहा कि इस मामले में लूट, डकैती, बलात्कार और शस्त्र अधिनियम से संबंधित (बीएनएस) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चार पुलिस थानों के कर्मियों ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। (इनपुट: भाषा)

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button