देशबड़ी खबर

‘झारखंड के तीन दुश्मन RJD, कांग्रेस और JMM’, जमशेदपुर में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं राजद, जेएमएम और कांग्रेस। पीएम मोदी ने आज बारिश के बीच जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन तीनों दुश्मनों से झारखंड की जनता जितना जल्दी निजात पाएगी उतना ही जल्दी उनका भला होगा।कांग्रेस हमेशा से झारखंड की दुश्मन रही है। उसे झारखंड से नफरत है। भाजपा को मौका दें। हम झारखंड के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। भाजपा का झारखंड से दिल का रिश्ता है। भाजपा ने अलग राज्य बनवाया।भाजपा ने देश की आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया जबकि कांग्रेस ने दलित, पिछड़ा आदिवासी को आगे बढ़ने नहीं दिया।

मोदी ने कहा झारखंड में घुसपैठ बड़ा मुद्दा है।कोर्ट ने घुसपैठ पर जांच के आदेश दिए। संथाल में आदिवासी की आबादी तेजी से काम हो रही है, लेकिन झामुमो यह मानने को तैयार नहीं है कि यहां घुसपैठ है। जेएमएम के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या के साथ खड़े हैं। यहां बेटियों के साथ अत्याचार बढ़ रहा है। इनके लोग जेएमएम के अंदर घुस गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ की जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है। मोदी ने कहा कि सीता सोरेन को अपने ही परिवार ने अपमानित किया, इसका जवाब झारखंड की जनता देगी। झामुमो आदिवासियों के लिए राजनीति करता है,पर आदिवासियों का सम्मान नहीं किया। चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं थे क्या लेकिन इन्हें अपमानित कर हटाया गया।

उन्होंने कहा कि इस देश की सबसे बेईमान एक ही पार्टी कांग्रेस है । झामुमो कांग्रेस से भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग लेती है।जेएमएम ने जल, जंगल, जमीन सब में भ्रष्टाचार किया।इस सरकार के मंत्री और सांसद के ठिकानों से नोटों के पहाड़ मिलते हैं। ये आपका पैसा था।यह नकली नोट नहीं था। इन्होंने सेना की जमीन तक नहीं छोड़ा। इन्होंने बेरोजगारी भत्ता का वादा किया था, मिला किया? राज्य में एनडीए सरकार बनी तो सभी मामलों की जांच कराऊंगा। भर्ती परीक्षा के नाम पर 15 युवाओं की जान चली गई।सरकार के संरक्षण में नौकरी बेचा जा रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button