उत्तर प्रदेशलखनऊ

‘सिर्फ दलित, आदिवासी पिछड़े वर्ग के लोगों का एनकाउंटर’, सुल्तानपुर मुठभेड़ पर सपा ने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में कुछ दिनों पहले हुई लूटकांड के मामले में पुलिस ने आज दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर दिया। इस आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि आज जयसिंहपुर कोतवाली के अंतर्गत यूपी STF और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अजय यादव नाम का आरोपी घायल हुआ जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी पर पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ था। इस मुठभेड़ के बाद से सपा ने इसको लेकर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।

सपा नेता सुनील यादव ने कही ये बात

सुल्तानपुर लूटकांड के आरोपी को पकड़ते समय आज हुई मुठभेड़ को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता सुनील सिंह यादव ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘पुलिस मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही है। वो सिर्फ दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के लोगों का मुठभेड़ कर रही है।’ उन्होंने आगे कहा कि मंगेश यादव का एनकाउंटर करने वाली टीम पर देर सबेर ही सही लेकिन मुकदमा जरूर दर्ज होगा।

मुठभेड़ में पुलिस ने क्या बरामद किया?

सुल्तानपुर जिले में भरत ज्वैलर्स में हुई लूट के एक और आरोपी अजय यादव को आज मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी के पास से कुछ जेवरात, रुपए और अवैध हथियार को बरामद किया है। आपको बताते चलें कि इससे पहले मंगेश यादव का एनकाउंटर हुआ था जिसमें वो मारा गया था। उस मुठभेड़ के बाद से ही उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। मंगेश यादव एनकाउंटर को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सवाल खड़े किए थे और जाति देखकर एनकाउंटर करने की बात कही थी।

कौन है गिरफ्तार हुआ आरोपी अजय यादव

मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी की पहचान जौनपुर के सिंगरामऊ थाना के अंतर्गत आने वाले लारपुर निवासी अजय यादव उर्फ DM के रूप में हुई है। बता दें कि हाल ही में सुल्तानपुर में ज्वेलरी की दुकान में हुई लूटपाट की घटना के बाद आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश अजय पर 5 मुकदमें दर्ज हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button