देशपंजाबबड़ी खबर

Punjab Cabinet Reshuffle: दिल्ली के बाद पंजाब में बड़ा सियासी फेरबदल, चार कैबिनेट मिनिस्टर का इस्तीफा, नए मंत्री आज लेंगे शपथ

Punjab Cabinet Reshuffle: दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है। दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने के बाद अब पंजाब में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। पंजाब के चार मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। रविवार शाम पंजाब के वाटर सप्लाई, सेनीटेशन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम्ह शंकर जिंपा, सूचना, जनसंपर्क, खनन एवं भू विज्ञापन मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान और स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

पंजाब सरकार ने सभी मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर करते हुए तत्काल प्रभाव से राज्यपाल को भी भेज दिया। इसके बाद पंजाब सरकार ने सोमवार की शाम मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा भी कर दी। इसके तहत नए चेहरों में बरिंदर कुमार गोयल, तरणप्रीत सिंह सौंद, महिंदर भगत और हरदीप सिंह मुंडिया को कैबिनेट में शामिल करने का निमंत्रण दिया गया है।

जिन्हें कैबिनेट में किया जाएगा शामिल- 

  1. पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल को हराने वाले लहरागागा से विधायक बरिंदर गोयल
  2. साहनेवाल के विधायक हरदीप सिंह मुंडियां
  3. खन्ना के विधायक तरनप्रीत सिंह सोंद
  4. जालंधर पश्चिमी सीट से विधायक बने महिंद्र भगत

मान सरकार में चौथा कैबिनेट विस्तार

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज शाम इन चार नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। गुलाब चंद कटारिया के पंजाब का राज्यपाल बनने के बाद यह पहला कार्यक्रम होगा, जिसमें वह नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। बता दें कि 30 महीने की भगवंत मान सरकार में यह चौथा कैबिनेट विस्तार है। 117 विधायकों वाली पंजाब विधानसभा में अभी तक मंत्रिमंडल में सीएम भगवंत मान समेत 15 मंत्री थे। मंत्रिपरिषद में कुल 18 मंत्री हो सकते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले कई दिनों से दिल्ली में थे। दिल्ली में हुए बदलाव के बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार तय किया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button