उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

नवी‌ की शान मे गुस्ताखी को लेकर नरसिंहानंद सरस्वती एवं शिष्यो की गिरफ्तारी की मांग की गयी

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

 

बरेली। गाजियाबाद के डासना मंदिर का महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के द्वारा एक बार फिर गुस्ताखी की गयी यति नरसिंहानंद सरस्वती व उसके शिष्यों के द्वारा पैगंबर इस्लाम और कुरान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय मे भारी आक्रोश व्यापत है । जिसको लेकर देशभर के धरना प्रदर्शन हो रहे हैं ।

जमात रज़ा ए मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान (सलमान मिया)* ने बताया कि उलेमा किराम का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुचा और डासना के यति नरसिंहानंद सरस्वती एवं‌ उसके शिष्य छोटा नरसिंहानंद अनिल यादव, नरसिंहानंद गिरी, निर्धारन, राम स्वरुप ने अपने हालिया बयान जोकि इस्लाम के खिलाफ विवादित बयान एवं पैगंबर इस्लाम के खिलाफ गुस्ताखी को लेकर एवं ग़ुस्ताख़ नरसिंहानंद सरस्वती ने पवित्र पैगंबरे इस्लाम व इस्लाम के चौथे ख़लीफ़ा हज़रत अली व पहले ख़लीफ़ा सिद्दीक़े अकबर के बारे में गुस्ताखी कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है जोकि शर्मनाक है । बरेली मरकज़ द्वारा सरकार से मांग की गयी है कि जल्द से जल्द इन गुस्ताखों को गिरफ्तार कर कठोरतम कार्यवाही की जाये।कार्यवाही नहीं होने पर बरेली मरकज़ से ऐलान कर देशभर में प्रदर्शन किये जायेंगे और हिंदुस्तान भर की तमाम ख़ानक़ाहों को इकठ्ठा करके बरेली में प्रदर्शन किये जायेगे  ।इस दौरान‌ मुफ्ती अफज़ाल रज़वी, जामियातुर्रजा के प्रिंसिपल मुफ्ती शकील साहब, मुफ्ती गुलज़ार साहब, अब्दुल सत्तार उर्फ मुन्ना मिया, आबिद अज़हरी, हाफ़िज़ इकराम, डॉ मेहंदी, शमीम अहमद, मोईन खान, अब्दुल्लाह खान, शईबउद्दीन रज़वी, सय्यद इकरार अली, ज़ुबैर नबी, अज़ीम खान, बिलाल घौसी, अदनान रज़ा, मुकीम घौसी आदि लोग मौजूद रहे ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button