उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमथुरा

खून से लिखा पत्र लेकर CM योगी के दरबार पहुंचा ये हिंदूवादी नेता, मजार की वजह से पूजा न कर पाने का है मामला

मथुरा: यूपी के मथुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मथुरा के हिंदूवादी नेता पंडित दिनेश शर्मा ने मां दुर्गा के मंदिर में बनी बनी मजार के चलते पूजा न होने पर लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूजा का अधिकार मांगा है। वह सीएम दरबार में खून से लिखा पत्र लेकर पहुंचे हैं।

क्या है पूरा मामला?

आज सुबह हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने लखनऊ पहुंचकर पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नौझील स्थित दुर्गा मां मंदिर में पूजा अर्चना करने की गुहार लगाई। दिनेश शर्मा ने कहा कि संपूर्ण मंदिर परिसर के एक भी हिस्से में अगर इस्लामिक पद्धति से निर्माण हुआ हो या ऐसा दिखे तो वह अपना दावा छोड़ देंगे।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुरातत्व सर्वे विभाग को आदेशित करें। अगर पूरे परिसर में मंदिर एवं मूर्तियों के अवशेष ना मिलें तो वह हर सजा भुगतने को तैयार हैं। मां भगवती दुर्गा को जगत जननी कहा जाता है। नवरात्रि उनका विशेष पर्व होता है। हमें अनुमति मिलनी चाहिए थी। हम दुखी मन से लखनऊ में राजनेताओं से गुहार लगाने आए हैं।

उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था को देखते हुए, मंदिर हमें मिलना चाहिए। उनके साथ आध्यात्मिक गुरु स्वामी ज्ञान सागर महाराज भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को हमारी बात सुननी पड़ेगी, हम उनसे न्याय की गुहार करते हैं। आशा है वह हमारी बात अवश्य सुनेंगे क्योंकि आज भारतवर्ष में हिंदुत्व का वह प्रमुख चेहरा हैं।

हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने क्या कहा?

दिनेश शर्मा ने कहा कि मथुरा नौझील स्थित दुर्गा मां मंदिर में स्थिति बहुत खराब है। मंदिर की मूर्ति को गायब कर दिया गया है। मंदिर के सामने तीन-तीन मजारें बना दी गई हैं। मंदिर में जो 16 खंबे हैं, उनमें स्थित देवी देवताओं की मूर्तियों को भी छिन्न भिन्न कर दिया गया है। इसलिए हम अपने सीएम योगी के लिए खून से पत्र लिखकर लाए हैं। सीएम योगी से हमने मिलने का समय लिया है। जैसे ही हमें समय मिलेगा, हम उस बारे में अवगत कराएंगे। हमारा निवेदन है कि सीएम किसी भी तरह की जांच करा लें, यह मंदिर ही निकलेगा। आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button