देशबड़ी खबर

बिहार के बांका में कार ने श्रद्धालुओं को कुचला, 5 लोगों की मौत, गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन में लगाई आग

बांकाः बिहार के बांका में  तेज रफ्तार कार ने कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई है जबकि करीब 10-11 लोग घायल हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। इसलिए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घटना से गुस्साए लोगों ने एक पुलिस के वाहन में आग लगा दी और रोड पर हंगामा किया। सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया।

हादसे में करीब 11 लोग घायल

एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि हादसे की सूचना के बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना में करीब 10-11 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थिति शांतिपूर्ण है और प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है। हम घटना की जांच करेंगे।

गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी में लगाई आग

पुलिस ने कहा कि बांका जिले में शुक्रवार रात एक वाहन के कुचलने से पांच कांवरियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सभी कांवरिये सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर जैष्टगोरनाथ महादेव मंदिर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को भी आग के हवाले कर दिया। हादसे की खबर पाकर मौके पर एसडीएम और पुलिस के बड़े अफसरों के साथ आसपास के थानों की पुलिस भी पहुंची और भीड़ को शांत कराया।

यूपी में भी दो श्रद्धालुओं की मौत

इस बीच, एक धार्मिक स्थल से लौट रही एक निजी बस की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई और 20 अन्य घायल हो गए। यूपी के सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बलरामपुर रोड पर अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। सभी पीड़ित शोहरतगढ़ तहसील के महनकोला गांव के रहने वाले थे।

इनपुट-एएनआई

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button