उत्तर प्रदेशबड़ी खबररायबरेली

बृजभूषण सिंह के चरणों में झुके थानाध्यक्ष, पुलिस विभाग की हुई किरकिरी; Video आया सामने

रायबरेली: खाकी व खादी के बीच का रिश्ता एक बार फिर सामने आया है। इस बार ये मामला काफी चर्चा में बना हुआ है। अक्सर कई बार खाकीधारियों को नेताओं के सामने नतमस्तक होते देखा गया है। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक थाना इंचार्ज को बीजेपी के नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह का पैर छूते हुए देखा जा सकता है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब सवालिया निशान खड़े हो रही हैं। वहीं इस घटना को लेकर एसपी डॉ यशवीर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

घटना का वीडियो आया सामने

दरअसल, पूरा मामला बीते शुक्रवार का है। जिले के डीह थाना क्षेत्र में एक एक तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था। पूर्व विधायक रहे दिवंगत गजाधर सिंह की तेरहवीं कार्यक्रम में पक्ष और विपक्ष से लेकर छोटे-बड़े स्तर के नेता श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। इसी बीच भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व कैसरगंज से भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी पूर्व विधायक गजाधर सिंह की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे। जैसे ही वह पुष्पांजलि अर्पित करके आगे बढ़े, तभी वर्दी पहने डीह थानाध्यक्ष अनिल सिंह उनके पैरों छूने लगे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

एसपी ने कही जांच की बात

थाना अध्यक्ष अनिल सिंह की यह हरकत फेसबुक लाइव चला रहे एक यूजर के कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच सलोन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार को सौंप दी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसको ध्यान रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button