देशबड़ी खबर

महाराष्ट्र चुनाव: टिकट नहीं मिला तो कहां गायब हो गए श्रीनिवास वनगा? 13 घंटे से हैं नॉट रिचबल, फोन भी बंद

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज शिंदे शिवसेना के नेता श्रीनिवास वनगा नॉट रीचेबल हो गए हैं। पिछले 13 घंटे से उनका फोन बंद आ रहा है। बता दें कि टिकट नहीं मिलने से वनगा बहुत दुखी हैं और इसे लेकर वो खूब रोए और अब गायब हैं। वनगा के परिवार का कहना है कि प्रेस कांफ्रेंस के बाद वह अपनी कार में कहीं निकल गए, उनके दोनों फोन भी बंद आ रहे हैं। अब पालघर पुलिस वनगा को ढूंढ रही है। वनगा की नाराजगी की जानकारी सामने आने के बाद एकनाथ शिंदे ने उनकी पत्नी से बात की और परिवार को आश्वासन दिया है कि श्रीनिवास को उचित सम्मान दिया जाएगा।

पालघर सीट से कटा टिकट तो फूट-फूटकर रोए

महाराष्ट्र की पालघर विधानसभा सीट से शिंदे गुट के मौजूदा विधायक श्रीनिवास वनगा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन जब सोमवार को इस सीट से किसी दूसरे का नाम घोषित किया गया तो वानगा दुखी हो गए। टिकट कटने उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बता दें कि सीएम शिंदे की शिवसेना ने पालघर सीट से राजेंद्र गावित को उम्मीदवार बनाया तो श्रीनिवास ने आरोप लगाया कि शिंदे ने उन्हें धोखा दिया है।

पत्नी ने कहा-वो डिप्रेशन में चले गए हैं

दुखी श्रीनिवास ने शिंदे पर आरोप लगाया कि बगावत के वक्त साथ देने वाले 40 में से 39 विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है लेकिन उन्हें ही टिकट नहीं दिया गया। वहीं, श्रीनिवास वानगा की पत्नी का कहना है कि मेरे पति टिकट नहीं मिलने से डिप्रेशन में चले गए हैं। वे रविवार से खाना नहीं खा रहे हैं और लगातार रो रहे हैं। पत्नी ने कहा कि वे तो आत्महत्या करने की बात भी कह रहे हैं। उनकी पत्नी ने ये तक कह दिया कि उद्धव ठाकरे जैसे भगवान स्वरूप आदमी को छोड़ना उनके परिवार की सबसे बड़ी गलती थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button