उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

फूलपुर उपचुनाव के SP प्रत्याशी के खिलाफ FIR दर्ज, लगाए गए ये आरोप

उत्तर प्रदेश की फूलपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव होने हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी के खिलाफ गंगानगर के सराय इनायत थाने में FIR दर्ज की गई है। डीसीपी (गंगानगर) कुलदीप सिंह गुनावत  के मुताबिक सपा उम्मीदवार मुजतबा सिद्दीकी ने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कथित तौर पर वर्ग विशेष के व्यक्तियों के लिए जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र इकाई अध्यक्ष राजकुमार गौतम की तहरीर पर सराय इनायत थाने में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि सिद्दीकी के खिलाफ रविवार को एससी/एसटी अधिनियम और बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मुजतबा  सिद्दीकी ने क्या कहा?

FIR दर्ज होने पर सपा नेता मुजतबा  सिद्दीकी ने कहा, “मैंने कभी दलित समाज के खिलाफ कोई अपशब्द नहीं कहा। मीडिया ने मेरी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश किया। जिस दलित समाज के बल पर मैं तीन बार विधायक रहा, उनके खिलाफ मैं कैसे कुछ कह सकता हूं।” उन्होंने कहा, “फिर भी यदि मुझसे अनजाने में कोई गलती हो गई हो तो मैं क्षमा मांगता हूं। यह प्राथमिकी मुझे फंसाने और दलित समाज के मन में मेरे प्रति गलत भावना पैदा करने के लिए दर्ज कराई गई है।”

जानकारी दे दें कि मुजतबा सिद्दीकी दो बार सोरांव से और एक बार प्रतापपुर से विधायक रहे हैं। उनको आगामी उप चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने ‘इंडिया’ गठबंधन के कैंडिडेट के रूप में मैदान में उतारा है। (Input With PTI)

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button