कारोबारबड़ी खबर

शेयर बाजार में दिखी शानदार रिकवरी, सेंसेक्स 694 और निफ्टी 217 अंकों की बढ़त के साथ बंद

Share Market Closing 5th November, 2024: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार रिकवरी देखने को मिली। हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सेंसेक्स 694.39 अंकों की बढ़त के साथ 79,476.63 अंकों पर बंद हुआ तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी 217.95 अंकों की तेजी के साथ 24,213.30 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि शेयर बाजार ने आज भी बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। एक समय तो सेंसेक्स गिरते-गिरते 78,296.70 अंकों तक और निफ्टी 23,842.75 अंकों तक पहुंच गया था। हालांकि, दोपहर 1 बजे के बाद बाजार में खरीदारी में अचानक तेज उछाल देखने को मिला, जिसके बाद बाजार पहले तो हरे निशान में आया और फिर अंत में बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ।

सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

आज सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 39 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 11 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। बताते चलें कि कल यानी सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 941.88 अंक और निफ्टी 309.00 अंकों की भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

जेएसडब्लू स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी

आज मंगलवार को सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल जेएसडब्लू स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 4.73 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा टाटा स्टील के शेयर 3.74 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.63 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 2.36 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.33 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2.19 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.71 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.60 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.48 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.41, टाटा मोटर्स 1.38 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में दर्ज की गई बड़ी गिरावट

वहीं दूसरी, अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा आईटीसी के शेयर 0.86 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.79 प्रतिशत, इंफोसिस 0.67 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.39 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.35 प्रतिशत, सनफार्मा 0.31 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.27 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button