देशबड़ी खबर

दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, जानिए आज कितना दर्ज किया गया AQI

ठंड की शुरुआत भी नहीं हुई है, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली की हवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। लोग साफ हवा में सांस लेने के लिए तड़प रहे हैं। बुधवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 356 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में मानी जाती है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो आनंद विहार में AQI 372, आईटीओ में 327, ओखला में 356 दर्ज किया गया है। इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 268 है। नोएडा में हवा खराब श्रेणी में है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में AQI

  • आनंद विहार- 372
  • अशोक विहार- 398
  • अलीपुर- 393
  • बवाना- 414
  • बुराड़ी- 370
  • मथुरा रोड- 333
  • द्वारिका- 356
  • IGI एयरपोर्ट- 349
  • जहांगीरपुरी- 397
  • आईटीओ- 327
  • लोधी रोड- 310
  • मुंडका- 418
  • मंदिर मार्ग- 358
  • ओखला- 356
  • पटपड़गंज- 383
  • पंजाबी बाग- 389
  • आर के पुरम- 373
  • रोहिणी- 393
  • विवेक विहार- 383
  • वजीरपुर- 421
  • नजफगढ़- 956

शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर AQI को ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है।

बीते कुछ दिनों से दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रदूषण में सांस लेने को मजबूर दिल्ली के लोगों में सबसे ज्यादा असर बच्चों और बूढ़ों के ऊपर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में वायु प्रदूषण मंगलवार को भी गंभीर स्तर के आस-पास रहा। बीते दिन दिल्ली में औसत एक्यूआई 373 दर्ज किया गया। यह सोमवार को 381 और रविवार को 382 था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button