देशबड़ी खबर

दिल्ली में सरकारी दफ्तरों के खुलने का बदल गया समय, CM आतिशी ने किया ऐलान, जान लें नया शेड्यूल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बिगड़ता जा रहा है। दिल्ली में लोगों को सांस लेने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन सब समस्याओं से बचने के लिए दिल्ली की सीएम ने सरकारी कार्यालयों का समय अलग-अलग टाइम पर कर दिया है। दिल्ली की सीएम आतिशी ने राजधानी में वाहनों के अधिक यातायात से निपटने और प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए शहर में सरकारी कार्यालयों में अलग-अलग समय पर कामकाज करने की घोषणा की है। सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की घोषणा की है।

सीएम ने एक्स पर किया पोस्ट

दिल्ली की सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि नए कार्यक्रम के तहत, दिल्ली नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक, केंद्र सरकार के कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक कामकाज करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य व्यस्त समय के दौरान वाहनों की आवाजाही को कम करना है।

लागू हुआ GRAP-3

बता दें कि कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQM) ने दिल्ली में ग्रैप-3 उपाय लागू किए हैं। राजधानी दिल्ली में देश का सबसे खराब स्तर का प्रदूषण दर्ज किया गया है। दिल्ली की एयर क्वालिटी लगातार दो दिनों तक ‘गंभीर’ श्रेणी में रही। वहीं आज की बात करें तो शहर की एयर क्वालिटी 411 के एक्यूआई के साथ ‘गंभीर’ श्रेणी में थी।

इन गतिविधियों पर लगी रोक

ग्रैप के तीसरे चरण के लागू होने के बाद अब दिल्ली- एनसीआर में निर्माण गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके तहत, एनसीआर से लगते राज्यों से आने वाली सभी अंतरराज्यीय बसों के यहां आने पर प्रतिबंध है। केवल इलेक्ट्रिक वाहनों, सीएनजी वाहनों और बीएस-4 और डीजल बसें ही यहां प्रवेश कर सकती हैं।

400 पार रहा AQI

शुक्रवार को दिल्ली के 39 निगरानी स्टेशनों में से कुल 27 स्टेशनों ने वायु गुणवत्ता को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया। इन जगहों पर एक्यूआई 400 से अधिक रहा। इसमें अलीपुर, आनंद विहार, अशोक विहार, आया नगर, बवाना, सीआरआरआई मथुरा रोड, आईजीआई हवाईअड्डा, आईटीओ, जहांगीरपुरी, मंदिर मार्ग, मुंडका, नजफगढ़, नेहरू नगर, नॉर्थ कैंपस, ओखला फेज 2, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, पूसा, आरके पुरम, रोहिणी और कई अन्य स्थानों पर एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया। (एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button