कारोबार

आज फिर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 241 और निफ्टी 79 अंक टूटा

Share Market Closing 18th November, 2024: शेयर बाजार में अक्टूबर से चली आ रही गिरावट आज भी जारी रही। हफ्ते के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 241.30 अंकों की गिरावट के साथ 77,339.01 अंकों पर बंद हुआ। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी 50 भी 78.90 अंकों की गिरावट के साथ 23,453.80 अंकों पर बंद हुआ। सोमवार को आईटी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बताते चलें कि आज शेयर बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में ही कारोबार शुरू किया था। पिछले हफ्ते गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 110.64 अंकों के नुकसान के साथ 77,580.31 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 50 भी 26.35 अंकों की गिरावट के साथ 23,532.70 अंकों पर बंद हुआ था।

आज सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए और 14 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर बंद हुए। इसी तरह निफ्टी 50 की 50 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए और 21 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ बंद हुए।

टाटा स्टील के शेयरों में शानदार बढ़त

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1.46 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.42 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.37 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.21 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.11 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील के शेयर 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इनके अलावा मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और पावरग्रिड के साथ शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।

बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए टीसीएस के शेयर

टीसीएस के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इंफोसिस के शेयर 2.62 फीसदी, एनटीपीसी 1.44 फीसदी, एचसीएल टेक 1.43 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.36 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.32 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.27 प्रतिशत, सनफार्मा 1.22 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक के शेयर 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इनके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button