देशबड़ी खबर

रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते हुए भारत का हो रहा विकास, राइजिंग राजस्थान समिट में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को संबोधित किया। उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया का हर निवेशक भारत को लेकर उत्साहित है। मोदी ने कहा कि राजस्थान की विकास यात्रा में आज एक और अहम दिन है। देश और दुनिया से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि और निवेशक यहां पधारे हैं। यहां उद्योग जगत के भी अनेक साथी मौजूद हैं। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में आप सभी का अभिनंदन है। मैं राजस्थान की भाजपा सरकार को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दूंगा।

मोदी ने आगे कहा कि आज दुनिया का हर विशेषज्ञ, हर निवेशक भारत को लेकर बहुत ही उत्साहित है। रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते हुए भारत ने जो विकास किया है, वो हर क्षेत्र में नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद, सात दशक में भारत, दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाया था, जबकि पिछले 10 वर्ष में भारत 11वीं अर्थव्यवस्था से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। लोकतंत्र, जनसांख्यिकी, डिजिटल डेटा और वितरण की शक्ति क्या होती है, ये भारत की सफलता से पता चलता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में जैसे डायवर्स देश में लोकतंत्र इतनी सशक्त हो रही है, ये अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक रहते हुए मानवता का कल्याण, भारत का मूल चरित्र है। आज भारत की जनता अपने डेमोक्रेटिक हक के माध्यम से भारत में स्थिर सरकार के लिए वोट कर रही है। मोदी ने कहा कि भारत के इस पुरातन संस्कार को हमारी युवा शक्ति आगे बढ़ा रही है। आने वाले अनेक वर्षों तक भारत, दुनिया के सबसे युवा देशों में रहने वाला है। भारत में युवाओं का सबसे बड़ा पुल होने के साथ ही सबसे बड़ा स्किल्ड युवा वर्ग भी होगा। इसके लिए सरकार एक के बाद एक कई फैसले ले रही है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये सदी तकनीक-संचालित, डेटा-संचालित सदी है। भारत ने दिखाया है कि कैसे डिजिटल प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण हर क्षेत्र, हर वर्ग को फायदा पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद की सरकारों की प्राथमिकता न देश का विकास था और न ही देश की विरासत और इसका नुकसान राजस्थान उठा चुका है। आज हमारी सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र पर चल रही है और इसका बहुत बड़ा लाभ हमारे राजस्थान को हो रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button