उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

PM दौरे से पहले CM योगी कानपुर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कानपुर दौरे से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर पहुंचे। उन्होंने दौरे से पहले शहर की तैयारियों का जायजा लिया और कानपुर मेट्रो में सफर करने की योजना भी बनाई गई है। मेट्रो परियोजना की प्रगति और यात्रियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्था की खुद निगरानी करेंगे।

Also read this: CM योगी का आदेश: किसानों को मिलेगा मुआवज़ा

वहीं दूसरी ओर, पीएम मोदी के दौरे को लेकर संभावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को एहतियातन नजरबंद कर दिया गया है, ताकि वे किसी तरह का विरोध या प्रदर्शन न कर सकें। प्रशासन की ओर से शहर में धारा 144 भी लागू की गई है।

सीएम योगी के इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि यह पीएम मोदी की यात्रा की पूर्व तैयारी का हिस्सा है। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक और नगर आयुक्त समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। मेट्रो स्टेशन और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button