उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

योगी सरकार प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में कराएगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

  • सीएम योगी के निर्देश पर प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ने सभी सीएमओ व सीएमएस को जारी किए निर्देश
  • समस्त जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योगाभ्यास कराने की हिदायत
  • स्थानीय गणमान्य व्यक्ति को योग एंबेस्डर बनाकर हर आयु वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की कवायद

लखनऊ: योगी सरकार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के समस्त छोटे-बड़े सरकारी अस्पतालों में कार्यक्रम आयोजित कराएगी। सीएम योगी के निर्देश पर विभाग के मुखिया ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) व प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों (सीएमएस) को अभी से तैयारी व प्रचार-प्रसार में जुट जाने को कहा है। निर्देश यह भी हैं कि स्थानीय गणमान्य व्यक्ति को योग एंबेस्डर के तौर पर आमंत्रित किया जाए ताकि सभी आयु वर्ष के ज्यादा से ज्यादा लोग योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित हों।

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर होंगे योग कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को लेकर विभिन्न विभागों की तरह स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी तेज कर दी है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि सीएम योगी की मंशा के अनुरुप सभी सीएमओ व सीएमएस को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के समस्त जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग दिवस पर आयोजन सुनिश्चित करें। इसके लिए अभी से रोडमैप तैयार करें। इस वर्ष की थीम है-एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग। प्रमुख सचिव ने कहा कि योग दिवस का उद्देश्य संपूर्ण स्वास्थ्य एवं जीवनशैली में सुधार करने की व्यापक संभावनाओं के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना एवं जनसमुदाय को योग अभ्यास के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रदेश में समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (आम) पर जनसमुदाय के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योग सत्र संचालित किए जाने की व्यवस्था है। 21 जून को इसी क्रम को जारी रखते हुए सभी जगहों पर योग संगम आयोजित करें।

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा आनलाइन माध्यम से योग प्रशिक्षकों को किया जाएगा प्रशिक्षित

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किए जाने के लिए स्थानीय स्तर पर इच्छुक प्रतिभागियों को सामान्य योग प्रोटोकाल कौशल प्रदान करने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाए। आयुष मंत्रालय मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा आनलाइन माध्यम से योग प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण का समन्वय किया जाएगा। समुदाय स्तर पर आशा/एएनएम, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों का सक्रिय योगदान सुनिश्चित करते हुए ब्लाक/ जिला प्रशासन के साथ समन्यव स्थापित किया जाए और जनमानस को भौतिक व डिजिटल माध्यमों से संदेश प्रसारित किया जाए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button