उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

आकाश को चीफ कोआर्डिनेटर बनाने से बरसाती मेंढकों में बढ़ी बेचैनी, मायावती ने विरोधियों पर साधा निशाना

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (असपा) के मुखिया और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजद समेत दलित राजनीति के अन्य नेताओं का नाम लिये बगैर उन पर निशाना साधते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को कहा कि आकाश आनंद को मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक बनाने से बहुजन एकता और बसपा को कमजोर करने वाली पार्टियों और उनके नेताओं में बेचैनी स्वाभाविक है।

मायावती ने उम्मीद जतायी कि आनंद बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर और स्वर्गीय कांशीराम के सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभायेंगे।

उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा “देश में बीएसपी बहुजन हित की एकमात्र अम्बेडकरवादी पार्टी है तथा पार्टी हित में लोगों पर कार्रवाई करने व पश्चताप करने पर उन्हें वापस लेने की परम्परा है। इसी क्रम में आकाश आनन्द के उतार-चढ़ाव व उन्हें मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर बनाने से बहुत से लोगों में बेचैनी स्वाभाविक।”

बसपा अध्यक्ष ने कहा “ पार्टी को उम्मीद है कि अब श्री आकाश आनन्द बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर श्री कांशीराम जी के आत्म-सम्मान के कारवाँ को आगे बढ़ाने व उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी पूरी तनम्यता व जी-जान से निभाएंगे अर्थात पार्टी को अवसरवादी व स्वार्थी लोगों की कतई जरूरत नहीं।

वैसे भी कांग्रेस, भाजपा व सपा आदि पार्टियों के सहारे व इशारे पर चलकर बहुजनों की एकता व बीएसपी को कमजोर करने वाले बरसाती मेंढकों की तरह के संगठन व दलों के नेता चाहे निजी स्वार्थ में विधायक, सांसद व मंत्री क्यों ना बन जाएं इनसे समाज का कुछ भला होने वाला नहीं। लोग सावधान रहें।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button