उत्तराखंडबड़ी खबर

देहरादून में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, महिला मित्र को लेकर हुआ था झगड़ा, जानें पूरा मामला

देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र में एक स्थानीय भाजपा नेता रोहित नेगी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी, प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कही जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की मध्यरात्रि के बाद मांडुवाला में पीपल चौक पर हुई। नेगी अपने कुछ दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे कि उनकी कार पर यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले शख्स अजहर त्यागी ने कथित तौर पर सामने से गोली चला दी। अजहर त्यागी मोटरसाइकिल से आया था और उसने गोली सीधे नेगी की गर्दन पर मारी।  पुलिस के अनुसार, नेगी के मित्र उन्हें तत्काल पास के ही अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला मित्र को लेकर चल रहा था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र के रहने वाले रोहित नेगी प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे जिनके दोस्त की मुस्लिम समुदाय की एक युवती के साथ दोस्ती थी जिसके चलते वे दोनों साथ रहते थे। लेकिन ये बात मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले अजहर मलिक को पसन्द नही थी बस इसी बात को लेकर रोहित और अजहर की आपसी रंजिश शुरू हो गई थी।

पुलिस ने शुरू कर दी है अजहर की तलाश

मृतक भाजपा नेता रोहित नेगी, जिनकी उम्र 22 वर्ष थी उन्हें अपराधियों ने बहाने से बुलाया था और गोली मार दी। बताया जा रहा है कि एक मुस्लिम समुदाय की युवती रोहित नेगी के दोस्त की मित्र थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश थी, यही रंजिश रोहित नेगी की हत्या का कारण बन गई। एसपी सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जिस युवक अजहर ने गोली मारी है,वह मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया जा रहा है।

नेगी के मित्र अभिषेक बर्तवाल की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 3(5) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर त्यागी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।

(इनपुट-पीटीआई)

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button