उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

हेल्थ डिपार्टमेंट-स्मार्ट सिटी की पहल, आरोग्य मंदिर का पता बताएगा गूगल

लखनऊ : शहर में खुले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) को तलाशने के लिए अब मरीजों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। गूगल मैप के सहारे आसानी से इसका पता चल जाएगा। सेंटर को गूगल से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग व स्मार्ट सिटी मिलकर काम करेंगे। अधिकारियों ने जल्द ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को गूगल मैप से जोड़ने का दावा किया है।

लोगों को उनके घर के नजदीक मुफ्त इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से मोहल्ला क्लीनिक के तर्ज पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले गए हैं। राजधानी में 108 सेंटर संचालित है। अभी तक कॉलोनी के नाम से संचालित हो रहें। कोई लैंडमार्क भी न होने के कारण मरीजों को सेंटर तलाशने में दिक्कत होती है। सीएमओ डॉ.एनबी सिंह ने बताया अधिक से अधिक मरीजों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सेंटर की व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने का फैसला किया है। सेंटरों की गूगल मैपिंग कराई जा रही है। मरीज या तीमारदार गूगल पर इलाके का नाम डालेंगे। उस पर नजदीक के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का पता स्क्रीन पर आ जाएगा। इससे मरीजों को सेंटर की तलाश करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि करीब 100 मीटर से लैंडमार्ग के बोर्ड भी लगेंगे।

सेंटर खोलने में मानकों की हुई है अनदेखी

स्वास्थ्य विभाग ने मानकों की अनदेखी करते हुए तमाम सेंटर गली मोहल्लों में खोल दिए हैं। पॉश इलाकों में कई डॉक्टरों के घरों में सेंटर खोल दिए गए हैं। वहीं योजना से जुड़े कर्मचारी ने अपने घर पर ही सेंटर खोल दिया है। सबसे ज्यादा घालमेल सरोसा-भरोसा, त्रिवेणीनगर इलाके के सेंटर में हैं। यहां कर्मचारी के घर में सेंटर खोला गया है। पॉश इलाकों में सेंटर खुलने से गिने चुने मरीज ही जा पा रहे हैं। ऐसे में सेंटर खोलने के मकसद को झटका लग रहा है। शिकायत के बावजूद अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। जबकि गली-मुहल्लों व मलिन बस्ती में सेंटर खोले जाने थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button