देशबड़ी खबर

दिल्ली के एक अपार्टमेंट में भीषण आग, दूर तक उठीं ऊंची लपटें, बिल्डिंग से कूदने के कारण पिता समेत दो बच्चों की मौत

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में भीषण आग लग गई। ये आग शब्द अपार्टमेंट के सातवें फ्लोर पर लगी हुई है। मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची हुई हैं। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है। बिल्डिंग से कूदने के कारण पिता समेत दो बच्चों की मौत हुई है। बिल्डिंग में आग बुझाने का काम अभी भी जारी है।

आग की घटना से अफरा-तफरी का माहौल

अपार्टमेंट में आग लगने की घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में पूरे अपार्टमेंट को खाली कराया गया है। इसके बावजूद कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है।

दूर तक उठीं आग की लपटें

अपार्टमेंट में रह रहे लोगों को अपना सामान जलने की चिंता है। आग की लपटें काफी दूर तक उठती हुई दिखाई दी हैं। आग तेजी से अन्य फ्लोर की तरफ भी फैल रही है। ऐसे में बिल्डिंग के अन्य फ्लोर और पास वाली बिल्डिंग के लोगों को भी डर है कि ये आग की लपटें उनके घर को भी न जला दें।

दिलशाद गार्डेन में आग लगने से दो की गई थी जान

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के दिलशाद गार्डन में रविवार की देर रात आग की घटना सामने आई थी। दिलशाद गार्डेन के कोडी कॉलोनी में ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान आग लग गई थी। इस हादसे में भी दो लोगों की जान चली गई थी।  जान गंवाने वालों में से एक 24 वर्षीय युवक और एक 60 वर्षीय व्यक्ति शामिल थे।

दो ई-रिक्शा और एक मोटरसाइकिल भी जलकर हुई थी खाक

दमकल विभाग को रात 11:32 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद चार दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था। आग से दो ई-रिक्शा और कुछ मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं थीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button