देशबड़ी खबर

‘बेटे की हत्या में यदि बहू सोनम का हाथ नहीं, तो उसे बचाकर मैं लाऊंगा’, राजा रघुवंशी के पिता का बड़ा बयान

राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब एक नया ट्विस्ट सामने आया है। मृतक राजा रघुवंशी के पिता ने बड़ा दिल दिखाया है। राजा के पिता ने इंडिया टीवी से खास बात करते हुए कहा कि अगर सोनम इस हत्याकांड में शामिल नहीं है तो उसे बचाकर मैं लाऊंगा। उसे हमने बहू नहीं, अपनी बेटी माना है।

पहले सोनम को बचाने के लिए किया था इनाम का ऐलान

राजा के पिता ने कहा कि सोनम को बचाने के लिए हमने पहले 5 लाख रुपये की घोषणा की थी। बाद में राशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपए तक कर दिया था। तब कहा था कि जो भी सोनम को सही सलामत घर वापस लाएगा, उसे मैं 20 लाख रुपए दूंगा।

शिलांग सरकार से हाथ जोड़कर मांगी माफी

वहीं, अब इस पूरे मामले में शिलांग सरकार से राजा के पिता ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है। हमारे कारण शिलांग बदनाम हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में मेघालय पुलिस बारीकी से जांच करें। अगर इसमें सोनम दोषी है, तो उसे भी फांसी की सजा हो।

सोनम को शादी से पहले बताना चाहिए था राजा नहीं पसंद

इसके साथ ही राजा के पिता ने कहा कि यदि उसे (सोनम) ऐसा ही करना था तो शादी से पहले बताना चाहिए था कि मुझे लड़का पसंद नहीं है। किसी दूसरे लड़के को चाहती हूं। जो लड़का इस हत्याकांड में शामिल रहा है, वो लड़का यहां भी आया हुआ था। सोनम के पिता जी के साथ वह लड़का आया हुआ था। यही लड़का उनके साथ मेघालय भी गया हुआ था।

शिलांग पुलिस करेगी सोनम से पूछताछ

बता दें कि सोनम की गिरफ्तारी के बाद अब शिलांग पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया है। उसे मेघालय ले जाया जा रहा है। जहां उससे राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button