उत्तर प्रदेशराज्यसहारनपुर

CM योगी का सहारनपुर दौरा कल, तीर्थनगरी शुक्रताल में, कमिश्नर और DIG ने परखी व्यवस्थाएं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह सहारनपुर मंडल की प्रमुख तीर्थस्थली शुक्रताल आयेंगे। सहारनपुर मंडल के कमिश्नर अटल कुमार राय ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 11 बजे हेलीकाप्टर से शुक्रताल पहुंचेंगे। वह सतगुरू ज्ञान भिक्षुक दास महाराज के 65वें परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री वहां के प्रमुख साधु संतों के साथ बैठक करेंगे और शुकतीर्थ नगरी में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बावत जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री वहां पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री लखनऊ लौट जाएंगे। कमिश्नर अटल कुमार राय ने बताया कि मुख्यमंत्री के सुखतीर्थ आगमन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का उन्होंने एडीजी मेरठ जोन भानु भाष्कर और डीआईजी सहारनपुर रेंज ने स्थलीय निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता के कारण सभास्थल पर भारी भीड़ जुटेगी।

उसी लिहाज से विशाल पंडाल बनवाया गया है और मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबश्त किए गए हैं। बेरीकटिंग, वाहनों की पार्किंग, साफ सफाई, मोबाइल शौचालय, वीआईपी, मीडिया गैलरी, चैकिंग प्वाईंट, हेलीपैड, फायर ब्रिगेड, चिकित्सक दल और एंबूलेंस के लिए चिन्हित स्थानों का निरीक्षण किया गया।

गौरतलब है कि सुखतीर्थ में महाभारतकाल में अभिमन्यु के पुत्र राजा परीक्षित को महर्षि सुखदेव ने पहली बार भागवत कथा सुनाई थी। जिस वटवृक्ष के नीचे भागवत कथा चली थी वह अक्षय वटवृक्ष अभी भी मौजूद है। शुक्रताल में सोलानी नदी बहती है और उसके पांच किलोमीटर दूर गंगा प्रवाहित होती है।

हिंदुओं की शासन से यह मांग रही है कि गंगा से सोलानी नदी में गंगाजल को प्रवाहित कराया जाए। इसके लिए केंद्र सरकार ने नमामी गंगे योजना के तहत 80 करोड़ रूपए की परियोजना भी शुरू की थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2019 जुलाई में सुखतीर्थ की यात्रा की थी और उन्होंने हनुमंत धाम पहुंचकर हनुमान जी की प्रतिमा को सोने का मुकुट पहनाया था। सुखतीर्थ के साधु संतों को आशा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पर आगमन से यहां के विकास के नए द्वार खुलेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button