देशबड़ी खबर

‘राजा रघुवंशी हत्याकांड की मास्टरमाइंड सोनम, चारों आरोपियों ने कबूला जुर्म’, इंदौर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

इंदौर: सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी ये दो नाम इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच इंदौर की पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है कि सोनम रघुवंशी ही इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड है। राजा की हत्या में चारों आरोपियों ने कबूला जुर्म कबूल कर लिया है।

इंदौर पुलिस ने खुलासा किया है कि सोनम इस हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता थी और हत्या के समय वह अन्य आरोपियों के साथ मौके पर मौजूद थी। इंदौर क्राइम ब्रांच के एसीपी पूनम चंद यादव ने बताया कि चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विशाल ने किया पहला हमला

जांच में सामने आया कि राजा पर पहला हमला विशाल ने किया था। इसके बाद शव को खाई में फेंक दिया गया। हत्या में इस्तेमाल हथियार स्थानीय स्तर पर खरीदा गया था। सोनम ने इस हत्या की योजना पहले से तैयार की थी और तीनों आरोपियों को इसके लिए राजी किया था।

साजिश और शिलांग का कनेक्शन

सोनम ने 40 से 50 हजार रुपये देकर तीनों आरोपियों को शिलांग भेजा था। राजा और सोनम के शिलांग पहुंचने से तीन दिन पहले ही ये आरोपी ट्रेन से इंदौर से शिलांग के लिए रवाना हो चुके थे। वे लगातार सोनम के संपर्क में थे और राजा व सोनम के हर कदम की जानकारी रख रहे थे। मौका मिलते ही उन्होंने हत्या को अंजाम दे दिया।

मोबाइल नष्ट, फॉरेंसिक जांच बाकी

सोनम सहित चारों आरोपियों ने घटना के समय इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन नष्ट कर दिए थे। बाकी तकनीकी जानकारी शिलांग पुलिस के पास है। विशाल ने बयान दिया कि हत्या के दौरान उसकी शर्ट पर खून के धब्बे लगे थे। पुलिस ने उसके घर से शर्ट बरामद की है, जिसकी फॉरेंसिक जांच होगी।

आरोपियों का राज से पुराना परिचय

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी राज के पुराने परिचित थे और उसके साथ उनका उठना-बैठना था। हत्या के पीछे पैसों का लालच था या दोस्ती का रिश्ता, यह अभी स्पष्ट नहीं है। राज ने इनके आने-जाने और घूमने के लिए पैसे दिए थे।

सोनम की इंदौर यात्रा की जांच

पुलिस ने बताया कि सोनम इंदौर आई थी या नहीं, इसकी जानकारी मेघालय पुलिस के पास है। अगर यह जानकारी साझा की जाती है, तो इंदौर पुलिस सोनम के ठिकानों और सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। मामले में चार से अधिक आरोपी हैं या नहीं, इसकी पुष्टि शिलांग पुलिस कर रही है।

सोनम की हर कदम पर थी नजर

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि सोनम इस साजिश के हर चरण में शामिल थी। इस हत्याकांड का पूरी तरह पर्दाफाश हो चुका है, और अब जांच आगे बढ़ रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button