उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं: CM योगी ने प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बड़ा निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने ज़मीन कब्जा से जुड़े मामलों में विशेष रूप से चौकी प्रभारियों और लेखपालों को चेताया है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं अवैध कब्जे की शिकायत मिलती है, तो संबंधित क्षेत्र के चौकी प्रभारी और लेखपाल को सीधा जिम्मेदार माना जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों की शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए और कब्जा हटवाने के साथ-साथ दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

Also read this: ‘उत्तम प्रदेश’ की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे बना विकास का मॉडल

बिजली विभाग में भी गड़बड़ियों पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है। खासकर ग्रामीण इलाकों में गलत बिलिंग और अतिरिक्त चार्ज को लेकर आ रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए, उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में गलत बिजली बिल दिए जा रहे हैं, तो वहां के JE (जूनियर इंजीनियर) के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को अनदेखा करना अब महंगा पड़ेगा। शासन की प्राथमिकता जनता को राहत देना और भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button