बड़ी खबरविदेश

इजरायल ने ईरान के “इस्फहान परमाणु स्थल” पर किया बड़ा हमला, IRGC प्रमुख सईद इजादी को भी मार गिराया

तेहरानः इजरायल ने ईरान के इस्फहान परमाणु स्थल और मिसाइल कार्यक्रम पर पर बड़ा हमला किया है। इसके साथ ही इजरायली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की कुद्स फोर्स में फिलिस्तीनी डिवीजन के प्रमुख सईद इज़ादी को मार गिराया है। आईडीएफ ने कहा कि इजादी को ईरानी शहर क़ुम में एक अपार्टमेंट पर इज़रायली हमले में मार गिराया गया है। इज़राइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने इसकी पुष्टि की है।

कौन था सईद इजादी

इजराइल काट्ज़ ने कहा कि इज़ादी ने “7 अक्तूबर 2023 को इजरायल में नरसंहार से पहले हमास को धन और हथियार मुहैया कराया था।” उन्होंने कहा, “यह इज़रायली खुफिया एजेंसी और वायुसेना के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह मारे गए इजरायली लोगों और बंधकों के लिए न्याय है। इज़रायल की लंबी बांह उसके सभी दुश्मनों तक पहुंचेगी।”

काट्ज ने किया ये दावा 

काट्ज़ ने इस वर्ष की शुरुआत में एक खुफिया दस्तावेज़ उजागर किया था, जिसमें यह दावा किया गया था कि जून 2021 में हमास के  तत्कालीन नेता यह्या सिनवार और मोहम्मद देइफ ने ईरान की कुद्स फोर्स के प्रमुख इस्माइल क़ानी को एक पत्र भेजा था, जिसमें इज़रायल पर हमले की योजना के लिए समर्थन मांगा गया था। यह योजना अंततः 7 अक्टूबर 2023 को अमल में लाई गई। काट्ज़ ने कहा, “इस दस्तावेज़ में हमास के नेता ईरानी कुद्स फोर्स के कमांडर से इज़राइल को नष्ट करने के लिए 50 करोड़ डॉलर की मदद की मांग कर रहे हैं।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button