देशबड़ी खबर

दिल्ली के बवाना में मर्डर से मचा हड़कंप, गैंगस्टर मंजीत महल के भांजे की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली: दिल्ली के बवाना इलाके में आज सुबह हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम दीपक बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वह गैंगस्टर मंजीत महल का भांजा था। बवाना इलाके में दीपक अपनी बेटी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकला था। दोनों मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फायरिंग होने लगी। दीपक की उम्र 43 वर्ष बताई जा रही है।

बेटी को लगी गोली

बताया जाता है कि बदमाशों ने दीपक को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली दीपक और उसकी बेटी को भी लगी। दीपक की गोली लगने से मौत हो गई वहीं दीपक की बेटी के हाथ गोली लगी है। इस हमले में वह घायल हो गई है। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दीपक नामक 43 वर्षीय युवक की फायरिंग में मौत हो गई है। अज्ञात लोगों ने दीपक पर फायरिंग की। घटना समय दीपक की बेटी भी उसके साथ थी। दीपक की बेटी के हाथ में चोट आई है। वह खतरे से बाहर है।

गैंगवार की आशंका

इस हत्या के मामले में पुलिस को गैंगवार की आशंका है। क्योंकि मृतक गैंगस्टर मंजीत महल का भतीजा बताया जा रहा है। शक है कि कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।  दिल्ली पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि मृतक दीपक कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल का भतीजा था। हलांकि पुलिस का कहना है कि दीपक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। पुलिस ने बताया कि दो बदमाश मोटरसाइकिल पर आए और कई राउंड फायरिंग की। दीपक के शरीर पर सात से आठ घाव दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि उसे कितनी गोलियां मारी गईं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button