खेल-खिलाड़ी

2036 ओलिंपिक के लिए भारत ने अहमदाबाद को चुना, सऊदी-तुर्किये से टक्कर

भारत ने 2036 ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए आधिकारिक तौर पर अहमदाबाद शहर का नाम आगे बढ़ाया है। करीब 8 महीने पहले भारत ने IOC (अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति) के सामने अपनी दावेदारी पेश की थी, और अब इस दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
अहमदाबाद के निकट प्रस्तावित सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव को ओलिंपिक आयोजन स्थल के रूप में तैयार किया जा रहा है, जो विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा।
इस रेस में भारत को सऊदी अरब और तुर्किये जैसे मजबूत दावेदारों से टक्कर मिल रही है। लेकिन भारत की ओर से यह दावा किया गया है कि देश अब वैश्विक खेल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते आयोजनों में भारत की ओलंपिक मेजबानी की इच्छा जताई थी। अगर भारत यह मेजबानी हासिल करता है, तो यह देश के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि अब तक कोई ओलिंपिक खेल भारत में आयोजित नहीं हुए हैं।

भारत सरकार और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने कई शहरों पर विचार करने के बाद अहमदाबाद को इसलिए चुना क्योंकि यहां पहले से ही सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण तेज़ी से हो रहा है। यह स्टेडियम भारत का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जिसमें ओलिंपिक के सभी मुख्य खेलों के आयोजन की क्षमता होगी। इसके अलावा, अहमदाबाद की लोकेशन, बेहतर कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक सपोर्ट भी इसकी प्रमुख खूबियां हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button