डेबिट कार्ड की चिप कैसे करती है काम? जानें इसकी तकनीक
हम सभी रोजमर्रा में डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि इन कार्ड्स में जो छोटी सी गोल्डन चिप होती है, वो असल में क्या करती है? दरअसल, यह चिप सिर्फ दिखने के लिए नहीं होती, बल्कि यह एक मिनी कंप्यूटर की तरह काम करती है। इसे EMV चिप (Europay, Mastercard, Visa) कहा जाता है, जो कार्ड की सुरक्षा को कई गुना बढ़ा देती है। यह चिप हर ट्रांजैक्शन के लिए एक यूनिक कोड जेनरेट करती है, जिससे डेटा चोरी और फ्रॉड की संभावना बेहद कम हो जाती है।
कैसे करती है काम?
जब आप डेबिट कार्ड को POS मशीन में डालते हैं या टैप करते हैं, तो यह चिप मशीन से संपर्क कर एक सुरक्षित कोड (Token) जनरेट करती है। यह कोड हर ट्रांजैक्शन के लिए अलग होता है और यह जानकारी एन्क्रिप्ट होकर बैंक तक पहुंचती है। इस तकनीक की वजह से कोई भी हैकर या फ्रॉडस्टर उस डेटा को कॉपी नहीं कर सकता।



