देशबड़ी खबर

भाषा विवाद के बीच MNS ने शुरू किया प्रदर्शन, मीरा रोड से पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिंदी बनाम मराठी भाषा विवाद पर अभी-अभी मुंबई से बड़ी खबर आई है। मुंबई के मीरा रोड इलाके में MNS के प्रोटेस्ट को लेकर बड़ा बवाल हुआ है। पुलिस ने MNS के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। बता दें कि मीरा रोड पर MNS कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे कई MNS कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। MNS ने आज मीरा रोड इलाके में मराठी स्वाभिमान मोर्चा निकालने का ऐलान किया है, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है। पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बाद कुछ लोग छोटे-छोटे समूह में विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

प्रदर्शन की अनुमति देने से नहीं किया इनकार

वहीं भाषा विवाद को लेकर मीरा रोड के व्यापारियों के खिलाफ MNS के जवाबी विरोध प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह कहना गलत होगा कि हमने मीरा रोड पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। मैंने कमिश्नर से बात की है, जिन्होंने मुझे बताया कि पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार नहीं किया है। उन्होंने एक बैठक की अनुमति मांगी थी। हम उन्हें वह अनुमति दे रहे थे, लेकिन वे उस मार्ग पर विरोध मार्च निकालना चाहते थे, जहां ऐसा करना संभव नहीं था। हमने उनसे वैकल्पिक मार्ग लेने के लिए कहा, लेकिन वे इसके लिए सहमत नहीं हुए। यह कहना गलत होगा कि उन्हें अनुमति नहीं दी गई।”

शिवसेना (शिंदे) के मंत्री ने किया विरोध

इसके अलावा मीरा रोड में होने वाले प्रदर्शन को लेकर सिसायत बढ़ गई है। इस मुद्दे पर महायुति में फूट पड़ती दिख रही है। मराठी मोर्चा को प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिलने से शिंदे की शिवसेना खफा लग रही है। शिंदे की शिवसेना के मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा है कि पुलिस एक पार्टी (बीजेपी) की तरफ से काम न करे। अगर व्यापारियों (गुजराती-मारवाडी) के मोर्चे को इजाजत दी गई तो मराठी लोगों के मोर्चे को इजाजत क्यों नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं मंत्री बाद में हूं, पहले मराठी हूं। मैने वहां के पुलिस कमिशनर से बात कर अपनी नाराजगी व्यक्त की है, आज मैं मुख्यमंत्री से भी इस मुद्दे पर बात करने वाला हूं।

एनसीपी (SP) विधायक ने बीजेपी पर लगाया आरोप

पवार ने कहा महाराष्ट्र में परप्रांतिय व्यापारियों को मोर्चा निकालने की इजाजत मिल जाती है, लेकिन मराठी लोगों को नहीं मिलती यह दुर्भाग्य है। पहले हिंदू मुसलमान को बांटा गया, अब मराठी-गैरमराठी को बांटने का नया प्रयोग कर रहे हैं। ये सब बिहार और बीएमसी चुनाव के लिए किया जा रहा है। रोहित पवार ने कहा, “महाराष्ट्र में लोग एक साथ रहते थे, लेकिन भाजपा उन्हें बांटना चाहती है। वे विभाजन पैदा करना चाहते हैं ताकि भाजपा को उससे फायदा हो सके। भाजपा हर चीज को मराठी बनाम गैर-मराठी बनाने की कोशिश कर रही है।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button