टेक

iPhone 17 Air: पहली झलक आई सामने, जानें डिजाइन और फीचर्स

Apple के नए स्मार्टफोन iPhone 17 Air की पहली झलक एक लीक वीडियो के ज़रिए सामने आई है, जिसने टेक वर्ल्ड में हलचल मचा दी है। इस वीडियो में iPhone 17 Air को अब तक के सबसे पतले और हल्के iPhone के रूप में दिखाया गया है। माना जा रहा है कि इसका वजन लगभग मात्र 150 ग्राम हो सकता है, जो iPhone 15 के मुकाबले 20% हल्का होगा।

डिज़ाइन में Apple ने एक बड़ा बदलाव करते हुए पंच-होल कैमरा और बेज़ल-लेस डिस्प्ले की झलक दी है। मेटल फ्रेम के साथ आने वाले इस डिवाइस में एल्युमिनियम-टाइटेनियम एलॉय का इस्तेमाल किया गया है जो इसे प्रीमियम और टिकाऊ बनाता है।

iPhone 17 Air में हो सकता है नया A19 चिपसेट, बेहतर बैटरी बैकअप, और iOS 19 का सपोर्ट। कैमरा सेटअप भी अपग्रेड होकर 48MP का ड्यूल कैमरा हो सकता है। साथ ही, Apple इसमें AI-बेस्ड फोटो और वीडियो प्रोसेसिंग का भी फीचर दे सकता है।

Apple फैन्स के बीच इस फोन को लेकर काफी उत्सुकता है, और यह माना जा रहा है कि iPhone 17 Air सितंबर 2025 में लॉन्च हो सकता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button