खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

IND vs ENG: गेंद बदलने के बाद बड़ा बवाल, शुभमन गिल अंपायर से बुरी तरह से हुए गुस्सा

Shubman Gill And Umpire: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद इंग्लैंड के लिए जो रूट ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। उनकी वजह से ही टीम 300 रनों के पार पहुंची है। लेकिन मैच में अंपायर्स द्वारा गेंद बदलने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल बिल्कुल खुश नजर नहीं आए।

गेंद बदलने के बाद अंपायर से गुस्सा शुभमन गिल

दूसरे दिन की शुरुआत में जसप्रीत बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने जो रूट, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स के विकेट जल्दी चटकाए। इसके बाद जब गेंद की शेप बिगड़ गई, तो उसे बदलना पड़ा। फिर बदले में भारत को जो गेंद मिली। उससे भारतीय कप्तान शुभमन गिल बिल्कुल खुश नजर नहीं आए। भारतीय टीम की तरफ से अंपायर से शिकायत की गई और कहा गया कि यह लगभग 10 ओवर पुरानी गेंद है। इसके बाद कप्तान गिल अंपायर्स के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। इस दौरान वह गुस्से में भी दिखे। क्रिकबज के मुताबिक गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी कहा कि यह 10 ओवर पुरानी गेंद है।

जो रूट ने लगाया दमदार शतक

इंग्लैंड की टीम के लिए जो रूट ने अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने बेहतरीन शतक लगाया और 104 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान बेन स्टोक्स ने 44 रनों का योगदान दिया। ओली पोप ने भी 44 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने अभी तक 7 विकेट के नुकसान पर 312 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ब्रायडन कार्से और जेमी स्मिथ मौजूद हैं। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए हैं। नितीश रेड्डी ने दो विकेट चटकाए। वहीं रवींद्र जडेजा के खाते में एक विकेट गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button