उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

पुलिस मुख्यालय के पास LDA विकसित करेगा फ्लावर वैली, ग्रीन बेल्ट की 5 एकड़ भूमि पर लगाए जाएंगे विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे और फूल

लखनऊ : लखनऊ विकास प्राधिकरण शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पास 10 करोड़ की लागत से फ्लावर वैली बनाएगा। करीब पांच एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जाने वाली फ्लावर वैली में फूलदार पेड़-पौधों के साथ वॉटर बॉडी, ऑब्जर्वेशन टॉवर, स्टेप्ड लैंडस्केप, मून गेट, फ्लोटिंग आईलैंड ब्रिज होंगे। गुरुवार को उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पास स्थल का निरीक्षण किया। जहां, ग्रीन बेल्ट की पांच एकड़ भूमि पर विकसित की जाने वाली फ्लावर वैली परियोजना की जानकारी की।

सम्बंधित अधिकारियों को टेंडर कराकर परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बताया कि आर्किटेक्ट, हॉर्टीकल्चर व लैंड स्केप आर्टिस्ट की टीम से परियोजना की रूपरेखा तैयार कराई गई है। फ्लावर वैली में विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें हर मौसम में फूल खिलेंगे। फ्लावर वैली की आकर्षक डिजाइन व खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी और यह शहर में ईको टूरिज्म का नया केन्द्र बनेगी।

2500 करोड़ से विकसित होगी ग्रुप हाउसिंग

उपाध्यक्ष ने शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पीछे ग्राम मलेशेमऊ की 51 एकड़ अर्जित भूमि का भी निरीक्षण किया। मौके पर जमीन की सर्फेस ड्रेसिंग, साफ-सफाई व सड़क का कार्य करते पाया। बताया कि पीपीपी मोड पर लगभग 2500 करोड़ रुपये की लागत से ग्रुप हाउसिंग विकसित की जाएगी, जहां लगभग 4 हजार परिवारों को विश्वस्तरीय आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। योजना को तीन क्लस्टर में विकसित किया जाएगा।

इसमें अपार्टमेंट के कई टावर बनेंगे। इसमें 1 बीएचके से लेकर 4 बीएचके फ्लैट व पेंट हाउस निर्मित किये जाएंगे। साथ ही ईडब्ल्यूएस व एलआईजी श्रेणी के भवन भी बनेंगे। गोमती नदी के किनारे होने से सभी अपार्टमेंट रिवर व्यू होंगे। प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए इसी महीने आरएफपी आमंत्रित करेंगे।र्चित किरदार अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘अग्निपथ’ में निभाया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button