उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

एकलव्य वन से शुरू होगी विशिष्ट वनों की स्थापना: 18 जुलाई को पीलीभीत से प्रारंभ होगा राज्य स्तरीय आयोजन

सीएम योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के निर्देशन में एक दिन (9 जुलाई) में 37,21,40,925 से अधिक पौधे रोपने वाले यूपी में अब विशिष्ट वनों की स्थापना होगी। राज्य स्तरीय आयोजनों को लेकर वन विभाग ने फाइनल तिथि भी जारी कर दी है।

यह कार्यक्रम पूरे वर्षा काल के दौरान चलेगा। अलग-अलग प्रभागों को राज्य स्तर पर मुख्य आयोजन कर अलग-अलग वन स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 18 जुलाई को पीलीभीत से एकलव्य वन की स्थापना के साथ ही विशिष्ट वनों की श्रृंखला का आगाज होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय सभी आयोजनों को उत्सव के रूप में मनाने का निर्देश दिया है।

राज्य स्तरीय आयोजनों के लिए नोडल अधिकारी नामित

प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ के तहत यह आयोजन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उक्त वनों की स्थापना सभी वन प्रभागों में होगी, लेकिन कई कार्यक्रम राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इनकी जिम्मेदारी संबंधित प्रभागों को सौंप दी गई है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संबंधित क्षेत्र के जोनल/मंडलीय मुख्य वन संरक्षक होंगे।

2025 में भी विशिष्ट पौधरोपण की स्थापना पर योगी सरकार का जोर

हर वर्ष की भांति योगी सरकार का इस वर्ष भी विशिष्ट वाटिका स्थापित करने पर जोर है। 2025 के वर्षा काल में भी विशिष्ट पौधरोपण की स्थापना व संरक्षण को लेकर वन विभाग मुस्तैद है। योगी सरकार ने इस वर्ष शक्ति वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन, त्रिवेणी वन, अटल वन, गोपाल वन, एकता वन, पवित्र धारा पौधरोपण, भाई-बहन पौधरोपण, शौर्य वन, एक पेड़ गुरु के नाम पौधरोपण के साथ ही अन्य क्रियाकलापों (सहजन भंडारा, औद्योगिक इकाइयों की भागीदारी से रोपण) पर भी जोर दिया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button