
इराक के एक प्रमुख शॉपिंग मॉल में मंगलवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें कम से कम 50 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोग बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इराकी सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मॉल के अंदर भारी धुआं भर गया था, जिससे दम घुटने के कारण कई लोगों की जान चली गई।
यह घटना इराक में आगजनी की सबसे भयावह घटनाओं में से एक मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर घटना की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है।



