
बेल्जियम में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध टुमॉरोलैंड म्यूजिक फेस्टिवल से पहले बड़ा हादसा हो गया है। फेस्टिवल के मुख्य स्टेज में भीषण आग लग गई, जिससे पूरा मंच जलकर राख हो गया। यह आयोजन 18 जुलाई से शुरू होना था, लेकिन हादसे के बाद इसके आयोजन को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है।
स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन इतने बड़े स्तर पर तैयार किए गए स्टेज के नष्ट हो जाने से कार्यक्रम की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। आयोजकों के अनुसार वे वैकल्पिक व्यवस्था की कोशिश कर रहे हैं ताकि फेस्टिवल समय पर हो सके।
बेल्जियम के बूम शहर में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित टुमॉरोलैंड म्यूजिक फेस्टिवल से पहले एक गंभीर हादसा सामने आया है। कार्यक्रम की भव्यता का केंद्र माने जाने वाला मुख्य स्टेज बुधवार को अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते पूरा मंच जलकर राख हो गया। यह कार्यक्रम 18 जुलाई 2025 से शुरू होने वाला था, जिसमें दुनियाभर से हजारों लोग भाग लेने वाले थे।
हादसे के वक्त स्टेज पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग के कारण करोड़ों की लागत से तैयार किया गया विशाल मंच पूरी तरह नष्ट हो गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती अनुमान है कि तकनीकी शॉर्ट सर्किट या बिजली उपकरणों की गड़बड़ी इसकी वजह हो सकती है।



