उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मिलेगा सेवा विस्तार, केंद्र को भेजा गया है पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के सेवा विस्तार का अनुरोध किया है। सिंह का 31 जुलाई, 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इनको दुर्गा शंकर मिश्रा की सेवानिवृत्ति के बाद 30 जून, 2024 को राज्य के शीर्ष पद पर नियुक्त किया गया था।

दरअसल मनोज कुमार सिंह से पहले यूपी के मुख्य सचिव रहे पूर्व आईएएस दुर्गाशंकर मिश्रा को दो बार एक-एक साल के लिए और तीसरी बार छह महीने के लिए सेवा विस्तार मिला था। इस तरह उनको ढाई साल का सेवा विस्तार मिला।

माना जा रहा है कि यूपी के बुनियादी ढाँचे और औद्योगिक विकास में सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ-साथ राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में उनके योगदान को लेकर सरकार ने केंद्र से विस्तार का आग्रह किया है।

वर्तमान में, सिंह बुनियादी ढाँचा एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, पीआईसीयूपी के अध्यक्ष, यूपीईआईडीए और उपशा के सीईओ और यूपी डीएएसपी के परियोजना निदेशक जैसी कई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियाँ संभाल रहे हैं।

गौरतलब है कि अगर केंद्र सरकार सेवा विस्तार नहीं देती है तो संभावित दावेदारों में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसपी गोयल और वर्तमान में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में सचिव देवेश चतुर्वेदी शामिल हैं। वर्तमान कृषि उत्पादन आयुक्त और 1990 बैच के अधिकारी दीपक कुमार भी इस पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button