देशबड़ी खबरबिहार

प्रशांत किशोर की जन सुराज में फेमस भोजपुरी सिंगर की एंट्री, पूर्व IPS भी हुए पार्टी में शामिल

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन के दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है और चुनावी तैयारियों को शुरू कर दिया है। इस बीच राजनीतिक दलों की ओर से विभिन्न हस्तियों को अपनी तरफ करने की भी कोशिश जारी है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर और एक्टर रितेश पांडे जन सुराज में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर भी मौजूद थे।

कौन-कौन शामिल हुआ?

पार्टी में नए लोगों की एंट्री को लेकर जन सुराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपडेट शेयर किया है। जन सुराज ने लिखा- “भोजपुरी के मशहूर गायक और अभिनेता रितेश पांडे और पूर्व IPS डॉक्टर जय प्रकाश सिंह जन सुराज में शामिल हुए।” आपको बता दें कि डॉक्टर जय प्रकाश सिंह हिमाचल प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं।

कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जन सुराज?

कुछ ही समय पहले जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी जन सुराज बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़गी। उन्होंने कहा था कि वह बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं। प्रशांत किशोर बीते कुछ समय से पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं।

बिहार में कब होंगे चुनाव?

बिहार में विधानसभा चुनाव का आयोजन इस साल 2025 के आखिर में अक्टूबर-नवंबर महीने में किया जा सकता है। बिहार विधानसभा चुनाव राज्य की 243 सीटों के लिए होंगे। इसमें बहुमत या सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत पड़ती है। इस बार चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के NDA गठबंधन और राजद, कांग्रेस व कुछ अन्य दलों के महागठबंधन के बीच होने वाला है। इसके साथ ही प्रशांत किशोर की जन सुराज और ओवैसी की AIMIM भी चुनाव मैदान है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button